फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man shot after entering house, condition critical

Ballia News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 04 Jan 2024 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Young man shot after entering house, condition critical
रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के गुमानी के डेरा निवासी देवी दयाल यादव (30) पुत्र बिहारी यादव को बुधवार की देर रात में घर में घुसे आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। गोली देवी दयाल के कंधे में लगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हमलावरों ने देवी दयाल के शरीर पर छह जगह धारदार हथियार से हमला किया है। बुरी तरह से घायल देवी दयाल को बचाने के लिए पूरा परिवार चीखता चिल्लाता रहा लेकिन हमलावर अंधाधुंध देवी दयाल पर वार करते रहे। घायल की पत्नी पुष्पा देवी घर की चहारदीवारी फांद कर गांव में पहुंची। चिल्लाते हुए अपने पति को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाई। पुष्पा की चीख चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण उसके घर के तरफ दौड़े। तब तक सभी हमलावर भाग चुके थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल देवी दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बचाने में देवी दयाल का बड़ा भाई अजय यादव (40) भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने घेराबंदी कर बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मौके पर नहीं मिले। घायल देवी दयाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया कि देवी दयाल की तहरीर पर विजय यादव, नोमी यादव, व्यास यादव व राजकुमार यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास व धारदार हथियार से हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में विजय यादव, नोमी यादव व व्यास यादव को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। राजकुमार यादव के तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी मो. उस्मान ने बताया कि भूमि विवाद के चलते काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते घायल देवी दयाल के पट्टीदारों ने ही उसकी हत्या करने की नीयत से उस पर हमला बोला था। घायल की मां लाल मुनी देवी पत्नी स्वर्गीय बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी लूट के लिए घर में घुसे थे। हमारे घर के गहने नकदी आदि लूट ले गए हैं। प्रतिरोध करने पर हमारे बेटे की हत्या का प्रयास किया गया है। घायल के दरवाजे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed