{"_id":"66336813bcecd91779072d80","slug":"young-man-murdered-by-stabbing-him-knife-in-ballia-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चाकू से वार कर युवक की हत्या, गांव में बुलाकर घटना को दिया गया अंजाम; सात लोगों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चाकू से वार कर युवक की हत्या, गांव में बुलाकर घटना को दिया गया अंजाम; सात लोगों पर FIR
Thu, 02 May 2024 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 03:47 PM IST
सार
Ballia News: पुलिस की सहायता से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में गुरुवार सुबह 11:45 पर धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस शव को लेकर थाने चली आई। घटना की जानकारी होते ही थाने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का दबाव बढ़ते देख पकड़ी, सिकंदरपुर के एसएचओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बड़े भाई नितेश सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा (शहरपालिया) निवासी ब्रजेश सिंह (25) पुत्र परमात्मा नंद पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास खेजुरी गए थे। उसी दरम्यान किसी ने उन्हें गांव में बुलाकर उनके ऊपर धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गए। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।
विज्ञापन
इसी बीच परिजनों को भी घटना की जानकारी हो गई। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई निकेश सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
पिता परमात्मानंद सिंह का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं, मां मीना देवी बेसुध हो जा रही थीं। बड़े भाई नितेश थाने पर होमगार्ड की ड्यूटी करते हैं, वह भी बिलख रहे थे। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा और सीओ आशीष मिश्र के अलावा पकड़ी और सिकंदरपुर थाने के एसएचओ भी सदलबल मौके पर पहुंच गए।