फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man killed with a shovel

फावड़े से काटकर युवक की हत्या

Mon, 31 May 2021 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Young man killed with a shovel
शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर नई बस्ती मोहल्ले में रविवार की देर रात पड़ोसी ने ही एक युवक की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपी ने हत्या के बाद युवक के शव जमीन में गाड़ने के लिए गड्ढा भी खोद लिया था। इसी बीच परिजन मौके पर आ गए और उसे धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र साहनी (35) रविवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता हरिशंर साहनी भोजन करने के लिए उसे खोजने लगे। वह ढूंढते हुए अपने घर के बगल में स्थित उत्तम चंद्र के मकान के पास गए, जहां उसके अधिकतर दोस्त एक साथ बैठा करते थे। जब उन्होंने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद परिवार के लोगों को कुछ अनहोनी की शंका हुई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा खोला तो कमरे में खून से लथपथ जितेंद्र साहनी का शव देख अवाक रह गए और लगे हाथ परिजनों ने मौके से आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को पकड़ लिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

घर में आने का किया विरोध तो कर दी हत्या
मूल रुप से सिकंदरपुर थाना के हरदिया गांव निवासी हरिशंकर साहनी करीब दस साल से जलालपुर नई बस्ती में मकान बनवाकर परिवार संग रह रहे थे तथा चित्तू पांडेय चौराहे पर फल बेचते हैं। मृतक तीन लड़कों में सबसे बड़ा था। तहरीर में मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी अक्सर उसके घर आता जाता था, जो जितेंद्र को पसंद नहीं था। इसी का विरोध करने पर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। - विक्रमजीत सिंह, सीओ सिटी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed