फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man died electric shock in ballia owner was going to open shop demonstration for compensation

करंट से थम गईं सांसें: दुकान खोलने जा रहा था मालिक, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; मुआवजे के लिए प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 May 2025 05:37 PM IST
सार

करंट से युवक की माैत की सूचना मिलते ही दोकटी थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। बिजली विभाग के अफसरों के आश्वासन पर नाराज लाेग मान गए।

विज्ञापन
young man died electric shock in ballia owner was going to open shop demonstration for compensation
राजन गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के लालगंज क्षेत्र का एक किराना दुकानदार रास्ते में रात के समय गिरे हाईटेंशन लाइन की जद में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। परिजनों रोते रोते बुरा हाल हो है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दलकी नंबर एक पंचायत के सुरेमनपुर पुरवा निवासी राजन गुप्ता (38) पुत्र स्व. अंबिका गुप्ता गुरुवार को पांच बजे भोर में सेमरिया चट्टी स्थित किराना की दुकान खोलने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। लगन टोला गांव के सामने बीएसटी बंधे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास एचटी लाइन का तार रात में रास्ते पर गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जद में मोटरसाइकिल आ गई। इससे दुकानदार की मौत मौके पर ही हो गई। आननफानन उसे सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह पहुंचे। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी रेखा देवी (37), तीन बेटियां प्रिया, प्रीति और परी को छोड़ गया है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। हाई टेंशन तार गिरने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े ग्रामीण

बिजली ठीक करने पहुंचे लाइनमैन के सामान को ग्रामीण अपने में कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। लगभग एक घंटे बाद बिजली निगम के एसडीओ अंबुज तिवारी और अवर अभियंता अभिराम पांडेय मौके पर पहुंचे। निगम की लापरवाही से जान जाने का आरोप लगाते हुए तात्कालिक सहायता के साथ पूर्ण आर्थिक सहायता की मांग करने लगे।

थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह ने सभी को थाने पर ले गए। अधिकारियों ने तात्कालिक लाभ के रूप में मृतक के परिजन को 20 हजार और शेष साढ़े सात लाख रुपए आर्थिक सहायता 10 दिनों के अंदर देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed