{"_id":"6556487da1a8985cb20611d4","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-ballia-news-c-190-1-bal1001-7174-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली में बुधवार रात्रि सागरपाली निवासी अमित कुमार वर्मा (22) पुत्र रामायण वर्मा ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर पंखे के हुक में फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह जैसे परिजनों को इस घटना बारे जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
अमीत कुमार वर्मा रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे सोने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार तड़के चाची बाहर रखी चरपाई को अंदर रखने के लिए गई तो देखा कि अमित गमछे के सहारे पंखे के हुक पर लटका हुआ है। चिल्लाते हुए घर से बाहर आई और दहाड़े मार कर रोने लगी। अमित कुमार अपने माता पिता की इकलौती संतान था। फेफना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।