{"_id":"67afa216e8fc06c97902baf1","slug":"young-man-attacked-with-knife-for-making-girls-photo-viral-ballia-news-c-190-1-ana1001-133473-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लड़की की फोटो वायरल करने के आरोप में युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लड़की की फोटो वायरल करने के आरोप में युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के जापलिनगंज में घर में घुसकर एक युवक पर पांच-छह युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल स्थित ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। आरोप है कि घायल युवक ने एक युवती का फोटो वायरल किया है। इसी के विरोधस्वरूप उसपर हमला किया गया था।
शहर के एससी काॅलेज जापलिनगंज निवासी सत्या कुमार (18) शुक्रवार की दोपहर को घर में बैठा था। इसी बीच पड़ोस के पांच-छह युवक घर में घुस गए। लड़की का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लड़की के परिजनों ने सत्या का मोबाइल भी चेक किया, कुछ नहीं मिलने पर पोस्ट डिलीट करने का आरोप लगाकर गालीगलौज करने लगे। शोरगुल सुनकर परिवार व आसपास के लोग जुट गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लड़की के परिजनों ने सत्या पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहंुची। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एक युवती ने घायल युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि फोटो वायरल करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में धारदार हथियार से एक युवक घायल हो गया है। घायल की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।