फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   You blew his effigy of workers

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी का पुतला

Sat, 19 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 19 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
You blew his effigy of workers
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप के जिला कार्यकारिणी के सदस्य तेजनारायण ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने भ्रष्ट वित्तमंत्री अरुण जेटली को बचाने के लिए और भ्रष्टाचार का रुख दूसरी तरफ मोड़ने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय पर सीबीआई द्वारा छापा मरवाया।
विज्ञापन



बहाना बनाया गया कि राजेंद्र प्रसाद पर जांच चल रही है लेकिन जहां-जहां राजेंद्र प्रसाद नियुक्त थे, वहां-वहां कोई छापा नहीं मारा गया। ललित मोदी के फरार होने के बाद भी राजस्थान सरकार ने उन्हें राजस्थान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे अधिक भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का कोई दूसरा प्रमाण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से भ्रष्टाचार समाप्त करने का झूठा वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पर्दा उठा चुका है, जिसे जनता बखूबी देख रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है और वह नहीं चाहती कि सीबीआई के साथ-साथ कोई भी जांच एजेंसी सरकार के इशारे पर किसी को भ्रष्टाचारी और किसी को निर्दोष साबित करने का कार्य करे।



कहा कि आम जनता केंद्र सरकार से एक निष्पक्ष और सक्षम लोकपाल की उम्मीद कर रही है लेकिन सरकार किसी तरह अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती है। इस मौके पर अजीत स्वराज, विवेक सिंह, विकास चौधरी, सुशांत राज भारत, डा. प्रदीप, राजकुमार मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed