फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   yogi Government in action against corruption Executive officer suspended in Ballia alleging financial irregularities

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में सरकार: बलिया में अधिशासी अधिकारी निलंबित, वित्तीय अनियमितता का है आरोप

Sun, 12 Jun 2022 10:08 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 10:08 AM IST
सार

नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा पिछले काफी दिनों से गंभीर आरोपों से घिरे हुए थे। उनके खिलाफ कई शिकायतें  शासन स्तर तक पहुंची थीं। 

विज्ञापन
yogi Government in action against corruption Executive officer suspended in Ballia alleging financial irregularities
बलिया में अधिशासी अधिकारी निलंबित - फोटो : फाइल

विस्तार

शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें निदेशालय से संबद्ध किया गया है। नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा पिछले काफी दिनों से गंभीर आरोपों से घिरे हुए थे।

विज्ञापन


उनके खिलाफ कई शिकायतें  शासन स्तर तक पहुंची थीं। आखिरकार उनके ऊपर कार्रवाई की गाज गिर ही गई। शासन ने उन्हें निलंबित करते हुए निदेशालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार विश्वकर्मा के ऊपर हाइड्रो गार्बेज टीपर की खरीद में साढ़े छह लाख के अनियमित भुगतान, पीपीई किट, ठेला और ट्राई साइकिल की खरीद में सक्षम स्तर से वित्तीय स्वीकृति न लेने, खरीदे गए सामान की स्टॉक पंजिका में दर्ज न किए जाने, वाहन स्टैंड की वसूली समय से जमा नहीं किए जाने, पीएफएमएस से किए गए भुगतान संबंधी पीपीए पर नगर पालिका अध्यक्ष का हस्ताक्षर नहीं कराने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं। जिनकी विभाग से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed