{"_id":"62a56dd22e15041611765882","slug":"yogi-government-in-action-against-corruption-executive-officer-suspended-in-ballia-alleging-financial-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में सरकार: बलिया में अधिशासी अधिकारी निलंबित, वित्तीय अनियमितता का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में सरकार: बलिया में अधिशासी अधिकारी निलंबित, वित्तीय अनियमितता का है आरोप
Sun, 12 Jun 2022 10:08 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:08 AM IST
सार
नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा पिछले काफी दिनों से गंभीर आरोपों से घिरे हुए थे। उनके खिलाफ कई शिकायतें शासन स्तर तक पहुंची थीं।
विज्ञापन
बलिया में अधिशासी अधिकारी निलंबित
- फोटो : फाइल
विस्तार
शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें निदेशालय से संबद्ध किया गया है। नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा पिछले काफी दिनों से गंभीर आरोपों से घिरे हुए थे।
विज्ञापन
उनके खिलाफ कई शिकायतें शासन स्तर तक पहुंची थीं। आखिरकार उनके ऊपर कार्रवाई की गाज गिर ही गई। शासन ने उन्हें निलंबित करते हुए निदेशालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार विश्वकर्मा के ऊपर हाइड्रो गार्बेज टीपर की खरीद में साढ़े छह लाख के अनियमित भुगतान, पीपीई किट, ठेला और ट्राई साइकिल की खरीद में सक्षम स्तर से वित्तीय स्वीकृति न लेने, खरीदे गए सामान की स्टॉक पंजिका में दर्ज न किए जाने, वाहन स्टैंड की वसूली समय से जमा नहीं किए जाने, पीएफएमएस से किए गए भुगतान संबंधी पीपीए पर नगर पालिका अध्यक्ष का हस्ताक्षर नहीं कराने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं। जिनकी विभाग से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन