फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wreath paid to Saint Pashupati Nath on death anniversary

पुण्यतिथि पर संत पशुपति नाथ को अर्पित की पुष्पांजलि

Wed, 15 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wreath paid to Saint Pashupati Nath on death anniversary
शुभनथही गांव स्थित बाबा धाम में संत पशुपति नाथ जी की पुण्यतिथि समारोह में उनकी मूर्ति पर संत विनय ब्रह्मचारी, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संत पशुपति नाथ महामानव थे। उन्होंने जीवन भर मानवता हेतु कार्य किया। वे स्वामी करपात्री महराज के अनन्य शिष्य थे। उन्होंने सनातन धर्म के विस्तार हेतु अभूतपूर्व कार्य किया। युवा पीढ़ी को स्वामी पशुपति नाथ जी के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश की स्थिति ठीक नहीं है। पतन के इस दौर से देश को संत-महात्मा ही निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पशुपति बाबा ने पूरे देश में सनातन धर्म का प्रचार किया। महामारी कोरोना से मुक्ति परमात्मा ही दिला सकते हैं। कहा कि भाजपा ने धर्म का बाजारीकरण कर समाज को दिग्भ्रमित किया है हमें सतर्क रहना होगा। धर्म आस्था का विषय है ना कि राजनीति का। कहा, किसान, मजदूर और नौजवान भाजपा राज में त्रस्त हैं । जनता को जागरूक होकर युवा चेतना का सहयोग करना होगा। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,मोहन सिंह,बैजू राय,नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed