फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work underway on only 9 out of 50 Rural Jal Nigam projects.

Ballia News: -जल निगम ग्रामीण की 50 परियोजनाओं में केवल 9 पर ही काम

Sat, 13 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Work underway on only 9 out of 50 Rural Jal Nigam projects.
फेफना क्षेत्र के निमिया पोखरा ​​स्थित जल निगम द्वारा निर्माणाधीन पानी टंकी।संवाद
बलिया। जिले में एक करोड़ से ज्यादा की 408 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से 108 अधूरी हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से की जा रहीं 94 में से 15 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 17 कार्यदायी संस्थाओं की तरफ से 10777 करोड़ जारी किए गए हैं। शासन से 7271 करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की तरफ से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कुल 408 परियोजनाओं में अब तक 300 परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं, अभी भी 108 परियोजनाएं अधूरी हैं। तीन दिन पहले सीएम डैशबोर्ड की तरफ से जारी रैंकिंग में जिला प्रदेश में विकास कार्यों में 7वें रैंक पर था। जिले में सबसे अधिक हर घर जल योजना के तहत जल निगम ग्रामीण की तरफ से संचालित 40 परियोजनाओं में से मात्र 9 का ही कार्य पूरा हुआ है। पर्यटन विभाग की 13 में 11 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से प्रतिमाह समीक्षा की जाती है। जिले के विकास कार्यों में रैंकिंग काफी बेहतर है।

संस्था ---परियोजना---पूर्ण योजना--स्वीकृत राशि--जारी राशि

निर्माण निगम-------15---------11---------119----------108
उप्र जल निगम शहरी---6--------1---------269----------160
राज्य सेतु निगम-----7-----------3---------1296--------1150
प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन--32---------24---------92----------84
सी एंड डीएस------16---------14---------107---------105
लोक निर्माण विभाग---94--------79--------1747--------1424
सिंचाई एवं जल संसाधन--84------64-------2818--------2388
जल निगम ग्रामीण---50---------9--------4856--------1615
(राशि करोड़ में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed