{"_id":"5dee7d948ebc3e87d4687ab1","slug":"woolen-clothes-distributed-among-prison-inmates-ballia-news-vns498912675","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने महिला कैदियों व उनके बच्चों में बांटे गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने महिला कैदियों व उनके बच्चों में बांटे गर्म कपड़े
विज्ञापन
जिला जेल में महिला कैदियों को ऊनी कपड़ों का वितरण करते डीएम।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। इन व्हीलर क्लब की ओर से जिला कारागार में बंद महिला बंदियों और उनके बच्चों में ऊनी कपड़े का वितरण सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने महिला बंदियों और उनके बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरित किए।
उन्होंने बंदियों से पूछताछ के बाद कहा कि बंदी योग के जरिए निरोग रहें। कहा कि जेल में समय का सही दिशा में सदुपयोग करने का प्रयास करें। जेल एक सुधार गृह होता है, लिहाजा यहां से कुछ अच्छा सीख कर जाएं। इससे पहले जेल प्रशासन ने जेल में चलने वाली दिनचर्या के साथ स्वच्छता व शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास को बताया। विशेष तौर पर योग के बारे में जानकारी लेने पर योग शिक्षक ने बताया कि पिछले नौ वर्ष से योग कराया जा रहा है। इसमें आठ तरह के व्यायाम व 40 आसन कराए जाते हैं। इसके लाभ पर चर्चा के दौरान बताया कि एक व्यक्ति को 240 सुगर था और व्यायाम से वह सामान्य हो गया। जिलाधिकारी ने सभी कैदियों से योग के जरिए स्वास्थ्य सही रखने का संदेश दिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर अभिनव द्विवेदी, इन व्हीलर क्लब की अध्यक्ष अनिता सिन्हा, नंदनी तिवारी, भारती सिंह, प्रभा पांडेय समेत डिप्टी जेलर व कर्मचारी मौजूद रहे।
बच्चों को दुलारा, टाफी-बिस्किट दिऐ : बलिया। जिला जेल में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने महिला कैदियों के बच्चों में भी ब्रांडेड कपड़े बांटे। सबसे खास बात यह रही कि हर बच्चों की पसंद के ऊनी कपड़े दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब दुलारा। एक-एक बच्चों को पास बुलाकर बातचीत की और टाफी-बिस्किट दिया। कुछ ही देर में बच्चे भी जिलाधिकारी के साथ पूरी तरह घुलमिल गए। जिलाधिकारी भी उन बच्चों से बातचीत कर काफी खुश नजर आए।