फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women protested for not opening the toilet lock

शौचालय का ताला न खुलने पर महिलाओं ने किया विरोध

Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women protested for not opening the toilet lock
बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड सात में महिलाओं के लिए बने सार्वजनिक शौचालयों को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी की ओर से बंद होने से महिलाओं को कठिनाई हो रही है। मंगलवार को महिलाओं ने सांकेतिक रूप से शौचालय के भवन पर खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कराया। तत्काल उसे खोलने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड सात में सार्वजनिक शौचालय कई महीनों से तैयार है, लेकिन अब तक नगर पंचायत द्वारा उसे खोला नहीं जा रहा है। इसके कारण स्थानीय महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष और नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि उक्त शौचालय को खोलने के लिए तीन महीने पहले अवगत कराने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राय ध्यान नहीं दे रही हैं। सभासद ओझा ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल उक्त दोनों शौचालयों को नहीं खोला गया तो इसको लेकर वह शासन को अवगत कराएंगे। इस मौके पर लालती देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, शशिकला चौहान, बिंदु देवी, जानकी देवी, तेजबहादुर रावत, मनीष भारती, राकेश प्रजापति, सरस्वती देवी सहित आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed