फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women are not safe in the district

जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं

Tue, 12 Sep 2017 10:29 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 12 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Women are not safe in the district
महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
जिले में महिलाओं के साथ हत्या, छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो माह में उनके साथ दर्जनभर से अधिक हादसे हुए। वहीं पुलिस के लचर रवैये से महिलाएं खुद का असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


 पिछले दो माह पर गौर किया जाए तो महिलाओं के साथ करीब दर्जनभर जघन्य वारदातें हुईं जिससे जनपद थर्रा उठा। चाहे वह छात्रा रागिनी की निर्मम हत्या हो अथवा छात्राओं के साथ छेड़खानी, सामूहिक दुष्कर्म का मामला हो। खास बात यह रही कि इन घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया अब तक ढुलमुल ही रहा है। महिला उत्पीड़न और छेड़खानी जैसी वारदातों में भी पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते उसकी कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लग गया है। शायद यही वजह है कि पीड़ित न्याय के लिए पीएम, सीएम और राज्यपाल से गुहार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया, लेकिन जनपद में इसका खास असर नहीं दिख रहा। जिस तरह से छेड़खानी, दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न का ग्राफ बढ़ा है, यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। सोमवार को ही महिलाओं से सम्बंधित 06 मामले सामने आये, जिसमे पीड़िताओं ने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed