फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies due to tractor

ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

Tue, 04 Feb 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to tractor
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के संसार टोला गांव के पास मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बैरिया के शंकर नगर की एक महिला की मौत हो गई। वह अपने पुत्र के साथ इलाज करवाने के लिए गांव से सटे एक चट्टी पर निजी चिकित्सक के यहां जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के शंकर नगर गांव निवासिनी बेबी देवी (30) पत्नी सुरेंद्र यादव अपने छह माह के बच्चे को लेकर मंगलवार को गांव से सटे बाबू के डेरा चट्टी पर स्थित एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने जा रही थी। वह संसार टोला गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से वह गिर गई। इसके बाद ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजकपूर को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर का पीछा किया। पीछे पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने घायल बेबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां पहुंचने के पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, यह भी संयोग रहा कि हादसे के पहले बिंदू के साथ जा रही दूसरी महिला ने उसके बेटे को अपनी गोद मे ले लिया था जिससे बच्चे की जान बच गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed