{"_id":"622798aabf7fe410f1211814","slug":"with-unshakable-faith-everyone-is-winning-in-claims-ballia-news-vns642309469","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडिग विश्वास के साथ दावों में हो रही सबकी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अडिग विश्वास के साथ दावों में हो रही सबकी जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर अपने-अपने तरीके से जीत का दावा ठोक रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी अपने तरीके से जीत का गुणा- गणित निकालकर अपने प्रत्याशी के हक में जीत का आंकड़ा दिखा रहे हैं। कोई कमल खिलने का दावा कर रहा है तो कोई नाव चलने की तो कोई साइकिल की रेस बता रहा है।
श्रीकांतपुर में चुनावी चौपाल में मंगलवार को शामिल पप्पू सिंह ने दावा किया बैरिया विधानसभा में कमल खिलना तय है, उनका तर्क है कि भाजपा का वोट सभी वर्गों में था। खास करके सभी वर्ग के महिलाएं अपना अधिकार का प्रयोग करते हुए कमल को वोट दिया है। वहीं, निखिल उपाध्याय ने दावा किया है कि बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह के काम के बदौलत सभी वर्ग के लोगों ने नाव चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाया है। इससे सुरेंद्र सिंह को एक बार फिर विधायक बनना तय है। अजय यादव ने दावा किया है कि नाव ने कमल को काफी हद तक रौंद दिया है, जिससे साइकिल के निकलने का रास्ता साफ हो गया है। बैरिया क्षेत्र के आम लोग मौजूदा जनप्रतिनिधि से ऊबकर साइकिल के सामने बटन दबाया है, जिससे समाजवादी पार्टी का बैरिया से जीतना तय है। वहीं, सुधांशु तिवारी का कहना है कि हो-हल्ला मचाने वाले लोग ही साइकिल व नाव को वोट दिए हैं, बाकी सभी वर्गों के आम लोग खास करके महिलाओं ने कमल के सामने बटन दबाया है। ऐसे में दर्जनों लोग हर रोज नए-नए तरीके से फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने प्रत्याशी के हक में जीत का गुणा-गणित निकालकर आंकड़े पेश कर रहे हैं और जीत का दावा ठोक रहे हैं।