फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will not allow officials and workers to be ignored

निर्वाचित जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का हुआ स्वागत

Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Will not allow officials and workers to be ignored
रेवती के आरएनपी पब्लिक स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का स्वागत करते भाजपा जन। - फोटो : BALLIA
रेवती। भाजपा पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने देंगे। लेखपाल, कोतवाल हो या अन्य कोई अधिकारी अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हैं तो उन्हेें बख्शा नहीं जाएगा। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मंगलवार को आरएपी पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के 2566 बूथों के अध्यक्षों सहित सीनियर नेताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित हैं। हमने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से वादा किया है कि बांसडीह और रसड़ा सहित सभी सात विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराएंगे। कहा कि आप सब की मेहनत की बदौलत बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बांसडीह में सर्वाधिक मत प्राप्त किया था। आप सब की बदौलत ही गोरक्ष क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता सदस्यता के मामले में जनपद नंबर दो की श्रेणी में हैं। इससे पूर्व भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह, प्रतुल ओझा, शंभू शरण बेहाल, दिनेश तिवारी, अर्जुन चौहान, विरेन्द्र गुप्ता, राम जी सिंह, अभिजीत तिवारी बब्लू, राजेश गुप्ता, जितेंद्र पाण्डेय, माझिल पांडेय, संजय पाल, हरेंद्र गिरी, नन्दलाल केशरी, अभिषेक उपाध्याय, जग मोहन राजभर, झाबर पांडेय, लल्लन तिवारी, अजय मिश्रा, रंजन सिंह, प्रमोद सिंह, शंभू कांत तिवारी, राजू पांडेय, कलयुगी पांडेय ,कुन्दन पांडेय, गोलू पटेल, राजू मिश्रा आदि ने 51 किलो का माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।अध्यक्षता रेवती मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed