फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife got her BRO retired husband killed due to illicit relationship, four arrested

Ballia News: अवैध संबंधों में बीआरओ से सेवानिवृत्त पति की पत्नी ने कराई थी हत्या, चार गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wife got her BRO retired husband killed due to illicit relationship, four arrested
बलिया। बीआरओ से सेवानिवृत्त इलेक्ट्रिशियन देवेंद्र राम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों में बाधक बनने पर देवेंद्र राम की हत्या उसकी पत्नी माया देवी ने ट्रक ड्राइवर प्रेमी अनिल यादव ने की थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन माया और अनिल दोनों बहादुरपुर वाले आवास पर थे। उसी वक्त देवेंद्र राम वहां पहुंच गए। अनिल को देखकर माया और देवेंद्र राम में बहस हुई। इसी बीच अनिल ने देवेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अनिल यादव ने दाव से देवेंद्र राम के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर को काटकर टुकड़े किए थे। शव को छिपाने के लिए बोलेरो से अपने गांव खरीद ले गया। वहां पर शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। दोनों हाथ और पैर एक बगीचे में फेंके गए, जबकि सिर और धड़ को पॉलीथिन के बड़े थैले में बांध कर 500 मीटर दूर एक कुएं में डाल दिया गया। इसमें सतीश और मिथिलेश यादव ने मदद की थी। रात में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अनिल यादव और सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अनिल के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के खरीद दियारा क्षेत्र में शनिवार को हाथ और पैर बरामद हुए थे। अगले दिन सोमवार को झाड़ियों के बीच स्थित एक पुराने कुएं से शेष धड़ भी मिल गया। पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई थी। बीआरओ से देवेंद्र राम दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। करीब डेढ़ दशक से उनका परिवार शहर कोतवाली के बहादुरपुर स्थित मकान में रहता था। देवेंद्र की बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी बेटी अंबली नोएडा और छोटी बेटी सुप्रिया कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। पुत्र विहान हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मकान पर पत्नी माया देवी अकेले ही रहती थी। शुक्रवार को छोटी बेटी सुप्रिया कोटा से आ रही थी। उसे लेने के लिए देवेंद्र राम बक्सर जाने की बात कहकर सुबह 8:30 बजे गांव हरिपुर से शहर स्थित आवास के लिए निकले थे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट था कि वह सुबह 11:49 बजे पर बहादुरपुर स्थित आवास पर मौजूद थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
----
बेटी ने मां और उसके प्रेमी पर लगाया था हत्या का आरोप
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्याकांड खुलासा देवेंद्र राम की बेटी अंबली गौतम ने ही किया। उसने पिता की हत्या का आरोप मां माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव पर लगाते हुए तहरीर दी। मुकदमे के आधार पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने माया देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने माया देवी और बोलेरो चालक मिथिलेश पटेल की निशानदेही पर देवेंद्र राम का धड़ एक कुएं से बरामद किया था।
--
पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ अनिल यादव
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच टाउन पालिटेक्निक के पास मुठभेड़ हुई। मुख्य आरोपी अनिल यादव ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। मुठभेड़ में अनिल यादव के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अनिल के साथी सतीश को दौड़ाकर पकड़ लिया। सतीश के पास से कट्टा, कारतूस, मोटर साइकिल बरामद की है।

-----
पति का विरोध माया को नागवार लगता था
पंदह। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी अनिल और माया देवी दो साल से संपर्क में थे। इसके पहले माया देवी के संबंध खरीद के दूसरे युवक से थे। उसी युवक के साथ अनिल भी महिला के घर आता जाता था। कुछ दिन बाद माया की अनिल से दोस्ती हो गई। इसकी भनक देवेंद्र राम को थी। रिटायरमेंट के बाद माया का चाल-चलन देखकर देवेंद्र राम ने विरोध शुरू किया, जो कि माया को नागवार लगता था। अवैध संबंधों की शिकायत आस-पड़ोस के लोगों ने भी परिजनों से की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed