फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife commits suicide after dispute in ballia Husband forbade her from using mobile

विवाद के बाद पत्नी ने दी जान: मोबाइल देखने से पति ने किया था मना, उठाया खाैफनाक कदम; आरोपी अरेस्ट

Mon, 19 May 2025 04:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 May 2025 04:09 PM IST
सार

विवाहिता की माैत की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Wife commits suicide after dispute in ballia Husband forbade her from using mobile
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार गांव में रविवार की शाम 27 वर्षीय महिला ने पति से मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


परिजन उसे किसी निजी चिकित्सालय में लेकर चले गए। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही मृतका के पिता को हुई, उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रूनी (27) पुत्री अरविंद वर्मा निवासी सरियांव थाना सिकंदरपुर की शादी महथापार गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा के साथ 2019 में हुई थी। रूनी की दो पुत्रियां रोली (5), गोलू (3) हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की शाम रूनी अपने मोबाइल पर कुछ देख रही थी। इसी दौरान उसका पति धर्मेंद्र मोबाइल मांगने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसी को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हुआ। धर्मेंद्र ने रूनी को एक चांटा मार दिया। धर्मेंद्र वहां से चला गया, लेकिन रूनी ने कुछ देर बाद ही घर में रखे विषाक्त पदार्थ को खा लिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर घर चले आए। इसी दौरान मृतका के पिता को घटना की जानकारी हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ प्रवीण सिंह ने कहा कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed