फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When Diwali came, the potter's wheel caught the pace, hope for good business

आई दीपावली तो कुम्हारों के चाक ने पकड़ी रफ्तार, अच्छे कारोबार की जगी आस

Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
When Diwali came, the potter's wheel caught the pace, hope for good business
दीपावली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों के चाक ने गति पकड़ ली है। नगर समेत देहात क्षेत्र के कुम्हारों की बस्ती में इन दिनों उनके परिवार के हर एक सदस्य मिट्टी का सामान तैयार करने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां उन्हें इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं, महंगाई की मार उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे, इसकी भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी राम प्रवेश, रामायण आदि के घरों में मिट्टी के दीपक, मटकी आदि बनाने के लिए माता-पिता के साथ उनके बच्चे भी हाथ बंटा रहे हैं। कोई मिट्टी गूंथने में लगा है तो किसी के हाथ चाक पर मिट्टी के बर्तनों को आकार दे रहे हैं। महिलाओं को आवां जलाने और पके हुए बर्तनों को व्यवस्थित रखने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही महिलाएं विभिन्न रंगों से बर्तनों को सजाने में जुटी हैं। दीपावली में मिट्टी से निर्मित चार, छह, बारह एवं 24 दीपों वाले मिट्टी के दीपक की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed