फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat expressions in the markets, Not at purchasing centers

बाजारों में गेहूं का भाव तेज, क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat expressions in the markets, Not at purchasing centers
बलिया। बाजारों में गेहूं का मूल्य अधिक होने कारण किसानों का क्रय केंद्रों से मोह भंग होने लगा है। इसे लेकर विपणन विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। अगर यही स्थिति रही तो खरीद का लक्ष्य 95 हजार मी. टन पूरा होना भी मुश्किल होगा। अब तक करीब आठ हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है लेकिन एक सप्ताह बाद भी किसी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई है।
विज्ञापन

इन दिनों मंडियों में गेहूं के भावों में उछाल आया हुआ है। किसानों को प्राइवेट मंडियों में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी से अधिक दाम मिल रहे हैं जिससे किसानों के चहरे पर खुशी है। इस बार किसान शायद ही एमएसपी पर अपनी गेहूं की उपज बेचे। क्योंकि किसानों को एमएसपी से ज्यादा भाव तो मंडियों में ही मिल रहे हैं। बताया जाता है कि किसानों को मंडी में गेहूं का दाम 2100 से लेकर 2250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच मिल रहा है, जबकि समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल है। यही कारण है कि किसान पंजीयन कराने के बावजूद समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह बाद भी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र प्रभारी पर लगाए आरोप
चिलकहर। क्षेत्र के सरकारी गेहूं क्रय नगपुरा पर नंबर लगाने के लिए गुरुवार को किसानों की काफी भीड़ रही। किसान भोर से ही इकट्ठा हो गए। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी मनमाने तरीके से नंबर लगा रहे हैं। कहा कि बिचौलिए से मिलकर पहले से ही नंबर लगाए हुए हैं। किसानों ने इस क्रय केंद्र पर टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर कैलाश यादव, अक्षय कुमार यादव, हरेराम यादव, प्रभाकर पांडेय, रामाशंकर यादव, वंश बहादुर सिंह, अरुण पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस बार बाजार में ही गेहूं का भाव अच्छा मिल रहा है, इसके चलते खरीद पर असर पड़ रहा है। हालांकि कुछ किसान कल से गेहूं बेचने का आश्वासन दिए हैं। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed