फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather hits paddy procurement, procurement done at one centre, silence at others

Ballia News: धान खरीद पर मौसम की मार, एक केंद्र पर बोहनी, अन्य पर सन्नाटा; फसल हुई बर्बाद

Sun, 02 Nov 2025 01:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 01:19 AM IST
सार

यूपी के अधिकता जिले में चक्रवात मोंथा का असर दिखा। बारिश और हवा से फसलें लोट गईं। इस कारण किसान काफी परेशान हुए। दूसरी तरफ, बलिया में धान खरीद पर पर भी माैसम का असर पड़ा। 

विज्ञापन
Weather hits paddy procurement, procurement done at one centre, silence at others
क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने आए किसान का माल्यार्पण कर स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: धान खरीद के पहले दिन केवल पंदह ब्लॉक अंतर्गत एकईल स्थित धान क्रय केंद्र पर किसान जितेंद्र यादव ने 22 क्विंटल धान बेचकर खरीद की शुरुआत की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह और विपणन निरीक्षक अंजली सिंह ने किसान का माला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन


शासन की तरफ से संचालित 51 क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई, कारण कि लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। इसके चलते किसान क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचे। पंदह संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर शनिवार से धान की खरीद शुरू होनी थी लेकिन मौसम ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


हालांकि अधिकतर खेतों में धान की फसल अभी पूरी तरह पक नहीं पाई है। वहीं, जिन्होंने अगेती खेती की थी, उनकी फसल कटने के बाद बारिश से पूरी तरह भीग चुकी है। अनुमान है कि करीब 60 प्रतिशत फसल खराब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए मार्केटिंग विभाग ने पांच क्रय केंद्र खेजुरी, बहेरी, एकईल, सिकंदरपुर और नवानगर में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अब तक लगभग 200 किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सिकंदरपुर केंद्र निरीक्षक विजय कुमार यादव किसानों का इंतजार करते दिखे। 

वहीं क्रय केंद्र खेजुरी के विपणन निरीक्षक काफी देर इंतजार करने के बाद सुखपुरा स्थित केंद्र पर चले गए। लगभग यही स्थिति बहेरी और नवानगर केंद्र की भी रही।

इंदरपुर में पहले दिन किसी भी केंद्र पर एक छटाक धान की बोहनी नहीं हुई। नगरा क्षेत्र में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग का कमरौली के निछुआडीह में केंद्र बनाया गया है। बीपैक्स खारी और बीपैक्स करनी को भी केंद्र निर्धारित किया गया है। खारी के केंद्र प्रभारी लालबाबू सिंह ने बताया कि किसानों के धान बारिश के चलते भीग गया है। 

खाद्य विभाग नगरा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि केंद्र पर कांटे की व्यवस्था हो गई है। बोरा भी पर्याप्त मात्रा में है। अभी 20 दिन धान सूखने में लगेंगे। नगरा के पश्चिमी इलाके में कोई केंद्र ने होने से किसानों में आक्रोश है। पिछली बार बीपैक्स कसौंडर को भी केंद्र बनाया गया था लेकिन इस बार केंद्र नहीं बना है। विपणन निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि कसौंडर को केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed