फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   We will not be able to cross the border through waterways

जलमार्ग से भी नहीं जा सकेंगे सीमा पार

Thu, 23 Apr 2020 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
We will not be able to cross the border through waterways
बलिया। पड़ोसी जनपदों में कोराना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने देवरिया और मऊ जनपद से जुड़ी जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। सड़क के अलावा जल मार्ग से भी आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उभांव पुलिस ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देवरिया और मऊ जिले की सीमाओं को सील कर दिया है। देवरिया जिले के तुर्तीपार और मऊ जिले के अखोप सीमा से आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उभांव थाने से देवरिया और मऊ जिले की सीमाएं मिलती हैं। इन जिलों से लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है। केवल जरूरी सामानों की ढुलाई और वैध पास लेने वालों को ही मार्ग से आवागमन करने की छूट रहेगी। इसके साथ ही देवरिया और बलिया को विभाजित करने वाली घाघरा नदी के बेल्थरा बाजार घाट को सील कर नदी मार्ग द्वारा नाव और डेंगी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed