फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water filled in DM, SP office too in ballia

डीएम, एसपी कार्यालय में भी भरा पानी

Fri, 17 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Water filled in DM, SP office too in ballia
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। पिछले दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से नगर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात का पानी जमा होने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने इस समस्या को और बढ़ा दिया। डीएम, एसपी कार्यालय समेत जिला कारागार, पुलिस लाइन, पीडब्लूडी डाकबंगला, जापलिनगंज पुलिस चौकी, एससी कालेज चौराहा, आवास विकास कॉलोनी, कल्पना कॉलोनी, श्रीराम विहार कॉलोनी, काजीपुरा सहित दर्जन भर कालोनियों में जलभराव है।
विज्ञापन

नगर के लोगों को इस साल भी जलभराव की समस्या से परेशानी हो रही है। कुंवर सिंह चौराहे से लेकर हाईडिल कॉलोनी तक बनने वाले बड़े नालों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। कार्यदायी संस्था नाले के निर्माण में तेजी लाती तो नगर के लोगों को बरसात के पानी से निजात मिल जाती। शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश ने मोहल्ले के लोगों को जीना दुश्वार कर दिया। बरसात व नाले के गंदे पानी के कारण लोगों की जिंदगी नारकीय हो गई है। एससी चौराहे की हालात यह है कि सड़क से गुजर रहे बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो जा रहे है। इससे संक्रमण बिमारियों का खतरा अलग ही मंडरा रहा है। नगर के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर पालिका व संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि बरसात के पानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

कई वर्षो से पानी का दंश झेल रहे कालोनी के लोग
बलिया। विगत कई वर्षों से श्रीराम बिहार कालोनी के 100 घर, कल्पना कालोनी के 200 घर, आवास विकास कालोनी के 1000 घर, विवेकानंद कालोनी के 100 घर, रामदहिनपुरम कालोनी के 500 घर, जेल कालोनी के 50 घर, पुलिस लाइन में करीब 300 आवास, काजीपुरा के 50 से 60 घर, एससी चौराहा के पास 20 घर व टैगोरनगर के करीब 20 से 25 घर जल निकासी की समस्या का सामना कर रहे हैं। नाले के निर्माण में नगर पालिका और कार्यदायी संस्था लापरवाही बरत रहे हैं। इसका नतीजा है कि इस वर्ष भी कालोनी के लोगों को बरसात के पानी का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा नाले के निर्माण के लिए पैसा पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को दे दिया गया है। कटहल नाले से लेकर हाईडिल कालोनी तक निर्माण करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था तेजी से कार्य क्यों नहीं करा रही है यह समझ से परे है। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ईओ, नपा, बलिया

नाले का निर्माण कार्य 60 फीसदी पूरा हो चुका है। 35 फीसदी पर कार्य प्रगति पर है। शेष स्थानों पर जगह-जगह बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, पुलिस लाइन का गेट, बरसात का पानी आदि के कारण कार्य रुका है। जब तक यह नहीं हटाया जाता है, तब तक आगे का कार्य बाधित रहेगा। एनसीसी तिराहे से लेकर विकास भवन तक निर्माण खंड का टेंडर है। - संजीव सिंह, एक्सईएन, निर्माण खंड, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed