{"_id":"60cf42d18a222c22994cde2b","slug":"washerman-drowned-in-ganga-along-with-donkey-after-stuck-in-water-hyacinth-both-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः जलकुंभी में फंसे बेजुबान को बचाने में गई युवक की जान, दोनों का शव नदी में उतराया मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः जलकुंभी में फंसे बेजुबान को बचाने में गई युवक की जान, दोनों का शव नदी में उतराया मिला
Sun, 20 Jun 2021 07:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:00 PM IST
सार
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी युवक जलकुंभी में फंसे बेजुबान को बचाने में अपनी जान से भी हाथ धो बैठा। शनिवार शाम वह जलकुंभी में बेजुबान गधे के साथ फंसा था। रविवार सुबह दोनों के शव नदी में उतराया मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रामपुर गांव के सटे पूरब गंगा नदी में शनिवार की देर शाम एक युवक गधे समेत नदी में डूब गया। उसका शव रविवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने नदी में उतराया और गधे को भी मरा हुआ देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक व गधे के शव को नदी से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम सुभाष धोबी (25) पुत्र छोटेलाल अपने गधे को चराने के लिए निकला था। गधा पानी पीने के लिए नदी में उतरा। पैर फिसलने से वह नदी में लगी जलकुंभी में जा फंसा। यह देख सुभाष उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन बचा नहीं सका। इसके साथ ही वह भी गहरे पानी में जलकुंभी में फंस गया।
विज्ञापन
घरवालों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह शौच को निकले ग्रामीणों की नजर नदी में गधे और सुभाष के शव पर पड़ी। गांववालों ने शव को नदी से बाहर निकाल कर रेवती पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन