{"_id":"59dfa3d04f1c1b72548b70f9","slug":"voting-in-three-colleges-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन काॅलेजों में आज पडे़ंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन काॅलेजों में आज पडे़ंगे वोट
ballia
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वोट मांगते छात्रनेता।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों टीडी कालेज, कुंवर सिंह व एससी कालेज के छात्रसंघ चुनाव को आज वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर तीन कालेजों में गुरुवार को मतदान व मतगणना केन्द्र बनाने का काम पूरा कर लिया गया। मतदान व मतगणना को लेकर कालेज प्रशासन की ओर चौकस व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीनों कालेजों के आसपास प्रशासन की ओर से भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।
टीडी कालेज छात्रसंघ चुनाव के अधिकारी डा. भागवत प्रसाद के अनुसार विभिन्न पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान और चार बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा। बताया कि मतदान के लिए कुल 13 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान में कुल 7324 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिसमें 2290 छात्राएं हैं।
बताया कि मतगणना के लिए कुल मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए खेल मैदान की ओर प्रवेश द्वार बनाया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए कक्षावार बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा जिस रंग का मतपत्र है उसे उसी रंग की मतपेटिका में डालने का निर्देश दिया गया है ताकि मतगणना में कोई दिक्कत न हो। मतदाताओं को मतदान के लिए परिचय पत्र व शुल्क रसीद साथ लाना होगा। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान व मतगणना स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना के बाद विजई प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कुंवर सिंह कालेज छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव मैदान में विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशी हैं। कुल 2106 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। बताया कि मतदान स्थल तक मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों के ले जाने पर रोक है। उधर, एससी कालेज में भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी डा. ओपी यादव ने बताया कि मतदाताओं की जांच-पड़ताल का काम मुख्य गेट पर ही किया जाएगा।