फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Votes kept falling in the district amid light uproar

हल्के हंगामे के बीच जिले में पड़ते रहे वोट

Thu, 03 Mar 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Votes kept falling in the district amid light uproar
बलिया। छिटपुट घटनाओं के बीच बृहस्पतिवार को जिले के 2828 बूथों पर पांच बजे तक 51.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। अधिकांश बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने को लेकर शिकायतें रहीं और मतदाताओं में रोष रहा। फेफना विधान सभा क्षेत्र के तीन बूथों पर करीब तीन हजार मतदाताओं ने रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया और इन बूथों पर मतदान नहीं हो सका। कई बूथों पर धीमी वोटिंग को लेकर भी बातें सामने आईं। लोगों ने इसकी शिकायत भी कंट्रोल रूम से की। मतदान के दौरान डीएम-एसपी समेत आला अधिकारी चक्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

विधान सभा के छठवें चरण में जिले के कुल 2828 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के शुरू होते ही कई बूथों पर ईवीएम की गड़बड़ी सामने लगी। भीमपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 228 पर सुबह मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ईपीएम मशीन खराब हो गई जिससे मतदान रूक गया। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर आधे घंटे बाद पुन: दूसरी मशीन लगाकर मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन

बांसडीह विधानसभा के डूहीमुसी बूथ संख्या 200 पर सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब होने से तीन घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं नगर पंचायत बांसडीह में शिवरात्रि के पोखरा बूथ संख्या 217 में भी ईवीएम खराब होने से सवा घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। जयप्रकाश नगर क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव के बूथ संख्या 217 पर मतदान शुरू होने के एक घंटा बाद ईवीएम खराब हो गई, इसके चलते यहां भी एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। करमानपुर कंपोजिट विद्यालय में 243 नंबर बूथ पर ईवीएम खराब होने से सवा घंटे विलंब से दूसरी ईवीएम के जरिए मतदान कराया गया। बेल्थरारोड विधानसभा के चैनपुर गुलौरा ग्राम स्थित भाग संख्या 16 मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी से एक घंटा 10 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। जयप्रकाश नगर क्षेत्र के अठगावां पंचायत के बूथ संख्या 371 की ईवीएम मशीन के खराब होने से 40 मिनट देर से मतदान प्रारंभ हुआ। शिवपुर दियर नई बस्ती में बूथ संख्या 316 पर ईवीएम के खराब होने से मतदान लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा। जूनियर हाई स्कूल सुखपुरा बूथ संख्या 154 पर ईवीए की खराबी के कारण मतदान 45 मिनट बाद शुरू हुआ। रसड़ा क्षेत्र के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 159 पर आधा घंटा देर से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंपोजिट विद्यालय दोकटी पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त मतदान करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मत देने जाने वाले युवकों को बीएसएफ के जवान दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे है। सांसद ने पहले बीएसएफ के जवानों को रोका उसके बाद उनके अधिकारियों को बुलाकर शिकायत की जिसके बाद मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। लछुटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा मतदाताओं पर लाठियां भांजी गई जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति हो गई। बांसडीह विधानसभा के असेगा गांव में बूथ पर बीजेपी-निषाद पार्टी गठबंधित प्रत्याशी व सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed