{"_id":"623227d4284edc281d2c0d0e","slug":"volunteers-did-various-programs-at-the-conclusion-ballia-news-vns643632497","type":"story","status":"publish","title_hn":"समापन पर स्वयंसेवकों ने किए विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समापन पर स्वयंसेवकों ने किए विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन
देवेंद्र पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्राथमिक विद्यालय अवायां के प्रांगण में समापन हुआ। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों-सेविकाओं ने अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को तराशने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस एक मंच देता है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने का अवसर मिलता है। स्वयंसेवक का मतलब स्वयं की जरूरतों को पूरा करते हुए दूसरों की यथासंभव मदद करना होता है। तभी वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। प्राचार्य डॉ हरेराम सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। यदि मन, कर्म, वचन से संकल्प लेकर कार्य किया जाय तो निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। डॉ शिवाकांत मिश्रा, डॉ समरजीत बहादुर सिंह ने एनएसएस के कार्य व उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश सिंह व रामप्रताप चौरसिया ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सामाजिक समरसता गीत, फागुनी नृत्य गीत, नुक्कड़ नाटक व हास्य व्यंग्य से परिपूर्ण एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर ग्राम प्रधान डॉ मनोज कुमार, डॉ मुकेश झा, डॉ अमित भारती, अभय सिंह, विनोद सिंह, भीष्म नारायण, गायत्री शर्मा आदि मौजूद रहे।