फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Volunteers cleaned the Ganga Ghats up to 150 meters

Ballia News: स्वयंसेवकों ने डेढ़ सौ मीटर तक की गंगा घाट की सफाई

Sun, 18 May 2025 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned the Ganga Ghats up to 150 meters
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रेरणा से लोक भारती के तत्वावधान में रविवार को स्वयंसेवकों ने गंगा किनारे शिवरामपुर घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत करीब डेढ़ सौ मीटर तक सफाई की। लोक भारती हरियाली अभियान के तहत बलिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है है। इसमें गंगा किनारे सफाई भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके तहत लोक भारती प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाकर गंगा तटों को कूड़ा-कचरा व मुख्य रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह व चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने शिवरामपुर घाट पर करीब दो घंटे तक श्रमदान कर प्लास्टिक की बोतलों, पॉलीथिन, जलकुंभी और कचरे की सफाई की।
विज्ञापन

लोक भारती से जुड़े धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित गंगा तटों को कूड़ा-कचरा व प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रत्येक रविवार को अभियान चलेगा। लोक भारती के तत्वावधान में हरियाली अभियान के तहत हरीशंकरी का पौधरोपण तथा जिले में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागृत करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इअभियान में पप्पू पांडेय, विवेक पाठक, मंजर सिंह, सुनील सिंह, श्याम बाबू रौनियार, प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed