फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vittamatri ka putla funka

वित्तमंत्री की निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा

Mon, 11 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 11 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने सोमवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाला और शवदाह भी किया। शव यात्रा यात्रा सिंचाई विभाग से शुरू होकर विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां इसे धरना-प्रदर्शन में तब्दील कर दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने वाले कर्मचारी नेताओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारी नेताओं के हड़ताल वापसी के बाद भी उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ पूरे प्रदेश में अपनी वेतन संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन चलाएगा। जिस पर हमारा प्रदेश नेतृत्व जल्द ही घोषणा करेगा।
विज्ञापन


राजेश कुमार रावत ने कहा कि भ्रष्ट केंद्रीय कर्मचारी नेताओं द्वारा हड़ताल वापस लेने के कारण इसे काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता अजय कुमार यादव और संचालन राजेश कुमार रावत ने की। बैठक में संत सिंह, चौधरी आनंद, ददन भारती, रंजन यादव, दयाशंकर, नीरज राय, शशिकांत सिंह, सुशील कुमार, अर्जुन प्रसाद, सुनील कुमार, रेनू शर्मा, विमला भारती, जीयन यादव, राम प्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed