{"_id":"5769765c4f1c1b6f6fb47f27","slug":"vishwa-yog-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोग रहने के लिए पाया सांसों की लय पर काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोग रहने के लिए पाया सांसों की लय पर काबू
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर लगाए गए। इसमें योगाभ्यास के साथ-साथ निरोगी काया के विभिन्न उपाय बताए गए। योग शिविरों में काफी संख्या में लोग शामिल हुए जिनका उत्साह देखने लायक था। शिविर में प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के योग व आसन बताए गए। इस दौरान लोगों ने नियमित रूप से योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति तथा नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शहर के वीर लोरिक स्टेडियम में शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद भरत सिंह के प्रतिनिधि डा. अरूण सिंह, विशिष्ठ अतिथि राज्य समन्वयक आर्ट आफ लिविंग डा. अमिता सिंह तथा सीएमओ डा पीके सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
सीएमओ डा. पीके सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। भारत स्वाभिमान के प्रभारी हृदयानन्द ने कहा कि योग केवल अभ्यास व व्यायाम नहीं है। स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन व दंडासन आदि आसन को बताया गया। संचालन ओमप्रकाश तथा प्रदर्शन राजेश कुमार व केडी सिंह ने किया। इस मौके पर हर्ष नारायण, संजय, अरविंद मोहन, रवि आदि का सहयोग रहा। हृदयानन्द ने आभार प्रकट किया।
गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया।शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने गायत्री मंत्र के साथ योग शिविर की शुरूआत की। योग संस्कृति विश्वविद्यालय के योग डिग्री धारक अजय कुमार चौबे ने प्रज्ञा योग, व्यायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर राकेश, अन्नपूर्णा, कंचन चौबे, पुष्पा राजकुमारी, प्रदीप दुबे आदि मौजूद रहे।