फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   VIP vehicle or ambulance, checking

वीआईपी वाहन हो या एंबुलेंस, हो चेकिंग

Wed, 16 Feb 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
VIP vehicle or ambulance, checking
बलिया। विधानसभा चुनाव-2022 के संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग से नियुक्त व्यय प्रेक्षक पी श्रीधरन और महेश देवराम अखाड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एफएसटी और एसएसटी टीम के लोगों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि ईमानदारी से अपना काम करें। जहां भी आप की ड्यूटी लगी है वहां पर आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखें। ताकि चुनाव के समय होने वाले पैसों की डिलीवरी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के बॉर्डर पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। क्योंकि इस समय अराजकतत्व हर प्रकार का प्रयास चुनाव को प्रभावित करने के लिए कर सकते हैं। हर प्रकार के वाहन को चेक करें चाहे वह किसी वीआईपी का वाहन हो या फिर सरकारी एंबुलेंस। हमारा उद्देश्य चुनाव में होने वाले गलत कार्यों को रोकना है। आप सभी लोग आपस में सहयोग करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने भी एसएसटी टीम के लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग एक टीम की तरह काम करें। अपने विवेक का प्रयोग करते हुए रेलवे स्टेशन बस स्टेशन तथा ऐसे किसी भी सार्वजनिक जहां पर जहां पर इस तरह की वारदात हो सकती है वहां पर चेकिंग जरूर करें। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि हर एफएसटी और एसएसटी टीम के साथ वीडियोग्राफर होना चाहिए। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के खर्च जो किसी उम्मीदवार से संबंधित है उसे चेक करना आवश्यक है। चुनाव को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग तरीके अपनाती हैं । सभी लोग अपने काम को एक्टिव होकर ईमानदारी से करें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed