फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers raised slogans against Kotdar and Supply Inspector

कोटेदार व सप्लाई इंस्पेक्टर के विरुद्ध ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Thu, 03 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans against Kotdar and Supply Inspector
सिकंदरपुर। विकास खंड नवानगर अंतर्गत हुसेनपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वही जांच हेतु सप्लाई इंस्पेक्टर के न पहुंचने पर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि हुसेनपुर गांव के कोटेदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त को आवेदन पत्र देकर जांच की मांग की थी। जिस पर बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा समस्त कार्ड धारकों का बयान दर्ज करने का समय दिया गया था। ग्रामीण गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित होकर उनका इंतजार करते रहे बावजूद इसके जांच अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और कागजी खानापूर्ति अपने कार्यालय से करते हुए अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी । वहीं ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय हुसेनपुर पर उनका इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कोटेदार द्वारा विगत चार माह के राशन व मिट्टी के तेल के वितरण में घोर अनियमितता की गई है। कई महीनों से मिट्टी का तेल पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को नहीं दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर राकेश कुमार, सोनू कुमार, शंभू सिंह, सर्वजीत कुमार, रामबदन, बलराम, नीलम देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed