फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers caught four women with picket girl

पाकेटमार लड़की संग चार महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 31 May 2021 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught four women with picket girl
बसों में पाकेटमारी करने वाली एक लड़की सहित चार महिलाओं को स्थानीय बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने पकड़कर सोमवार को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाकर छपरा(जोगिया) थाना रसूलपुर, जिला सारण, (बिहार) निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी श्रीराम प्रसाद केशरी अपने मायके सुरेमनपुर आई थी, जहां से वह अपनी बहन के यहां बलिया गई थी। रविवार के दिन बस से वापस लौटते समय रेवती में एक महिला ने उसके बैग से 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच किसी ने देख लिया तथा शोर मचा दिया। तब उक्त महिला को लोगों ने बस स्टैंड पर पकड़ लिया। पाकेटमार महिला के साथ दो अन्य महिलायें इस काम में लगी थी। इसी बीच बलिया जाने वाली बस पर सवार मैरीटार निवासिनी आरती देवी भी 15 सौ रुपये गायब होने पर वहां पहुंच गई। लोगों द्वारा तलाशी लिए जाने पर दोनों महिलाओं का पैसा मिल गया। इस बीच सूचना मिलते ही महिला पुलिस पहुंचे एसआई अजय यादव ने सभी को थाने ले आएं। इस मामले में दोनों पीड़ित महिलाओं ने तहरीर नहीं दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed