{"_id":"670f6fe8c8bb5d9ae30f16ca","slug":"video-viral-of-police-brutality-during-vehicle-checking-in-ballia-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, फिल्मी स्टाइल में जारी किया चालान का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, फिल्मी स्टाइल में जारी किया चालान का फरमान
Wed, 16 Oct 2024 01:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:19 PM IST
सार
बलिया जिले में पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार का चालान काटने का फरमान दरोगा द्वारा जारी किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो एडिट कर वायरल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चालक का किया चालान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के थम्ह्नपुरा गांव के पास बने पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दरोगा द्वारा फिल्मी स्टाइल में मोटर साइकिल का चालान काटने का फरमान दिया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा एक बाइक सवार को रोकते हैं और उसका चालान काटने का निर्देश मातहतों को देते हैं। जब बाइक सवार द्वारा कारण पूछा जाता है तो दरोगा जी आपे से बाहर हो जाते हैं और कहते हैं कि जितना कह रहा हूं मान ले वरना 4000 का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही वह अपने मातहतों को बाइक सवार का चार हजार रुपये का चालान काटने का निर्देश देते हैं। इसका वीडीयो बाइक सवार के एक साथी द्वारा बना लिया जाता है। इस पर दरोगा जी बिफर पड़ते हैं।
विज्ञापन
इधर, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, फेफना के थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज का कहना है कि वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल करने वाले शरारती तत्व की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन