फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vaccination in ballia

जिला अस्पताल में लगा, कुछ सीएचसी-पीएचसी में कम पड़ा कोरोना का टीका

Tue, 29 Jun 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
vaccination in ballia
बलिया। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए टीका केंद्रों पर मंगलवार को 18 प्लस व 45 प्लस के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। वहीं एक-दो सीएचसी और पीएचसी पर भीड़ के अनुुसार टीके कम पड़ गए। इससे लोगों को लौटना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल व महिला अस्पताल समेत कुछ सीएचसी व पीएचसी पर कोविड वैक्सीन सुबह करीब 11 बजे के बाद समाप्त हो गई थी। मंगलवार को प्रत्येक केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को 11 बजे के करीब वैक्सीन समाप्त हो गई। लेकिन मंगलवार को 16 पल्स सेंटर पर 110 तथा 25 प्लस सेंटर पर 230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि दोनों केंद्रों पर 100-100 का लक्ष्य है, लेकिन लक्ष्य से अधिक भी वैक्सीन लगाई गई। उधर, जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा ने बताया कि हमारे यहां कुल 332 लोगों को वैक्सीन लगाई है। बताया कि सोमवार को वैक्सीन जल्दी ही समाप्त हो गया था। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजनाथ ने बताया कि मंगलवार को प्रत्येक चिन्हित सेंटरों पर कोविड वैक्सीन लगाए गए। सोमवार को कुछ कमी हो गई थी। बताया कि वर्तमान में कोविड शील्ड 560 तथा कोवैक्सीन 3520 उपलब्ध है।
विज्ञापन

------------------
130 लोगों को लगा टीका
लालगंज। विकासखंड मुरली छपरा के न्यू पी एच सी मुरली छपरा पर मंगलवार के दिन 130 लोगो का टीका लगा है। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर देवनीति ने बताया कि अभी 100 लोगो को टीका लगाने का स्टॉक मेरे पास है।टीका उपलब्धता में किसी प्रकार का कोई कठिनाई नहीं आ रही है। वहीं न्यू पीएचसी लालगंज पर एक महीने से टीका अनुपलब्धता के चलते एक ब्यक्ति को भी टीका नहीं लगा है। नगरा पीएचसी और सीएचसी पर 340 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर मंगलवार को 200 डोज आया था। सभी लगा लग गया। वैक्सीन खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
आधार कार्ड जमा कराकर भी नहीं लगा टीका, बुलानी पड़ी पुलिस
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के अंतर्गत करीब तीन लाख की आबादी है, बावजूद प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन का टोटा रह रहा। क्षेत्र में स्थिति यह है कि रोज 80 से 100 लोगों बिना इंजेक्शन लिये वापस लौटना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसुधरपाह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पियरौटा, बेलहरी के अलावा 31 एनएम सेंटर है, लेकिन सोनवानी को छोड़ कर क्षेत्र में कहीं टीकाकरण नहीं हो रहा। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के परिसर में 300 से अधिक लोगों ने टीका लगवाने के लिए अपना-अपना आधार कार्ड जमा किया। लेकिन केंद्र को 200 डोज प्राप्त हुआ, जो 12 बजे तक समाप्त हो गया। जिससे 100 से अधिक लोगों को वैरंग लौटना पड़ा।

-------------------
इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने 250 लोगों को लगवाया टीका
बलिया। केंद्र से लगायत प्रदेश सरकार द्वारा जहां कोरोना से बचने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया इकाई ने विकास खण्ड हनुमानगंज अन्तर्गत तिखमपुर पंचायत भवन पर (कोविड19) का टीकाकरण आयोजन किया। जिसमें 130 पुरुष तथा 120 महिलाओं यानी कुल 250 लोगों ने का टीका लगाया गया। वहीं मास्क , साबुन और सेनेटाइजर का भी वितरण हुआ। इसके पूर्व रेडक्रॉस सोसायटी की पैटर्न (संरक्षक) श्रीमती खुशबू पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि टीका लगाने से डरने की जरूरत नहीं है। इससे कोई खतरा नहीं है। इस मौके पर विनोद कुमार मिश्रा, हेमलता सिंह, शारदा देवी, मनिसा विमानी, प्रियंका, निर्मला सिंह, संदीप पांडेय, रेड क्रास से शैलेंद्र पांडेय, डॉ पंकज ओझा, जितेंद्र दुबे तथा ग्राम प्रधान तीखमपुर सुमंत पांडेय के प्रतिनिधि आदर्श सिंह, उपेंद्र तिवारी, प्रदीप तिवारी, रविशंकर प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed