{"_id":"61e1b8bf0465d5774a520d7e","slug":"vaccination-accelerated-should-continue-even-further-divisional-commissioner-ballia-news-vns6335767100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन में आई तेजी, आगे भी रहे कायम: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन में आई तेजी, आगे भी रहे कायम: मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने वैक्सिनेशन की रफ्तार में और तेजी लाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिया कि जिन लोगों को वैक्सीन का कोई डोज नहीं लगी है, उन लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट कर दिया जाए। विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव की ओर से मिले निर्देश के बाद कमिश्नर व डीएम ने जिले के अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।
मंडलायुक्त ने कहा कि विगत हप्ते में वैक्सीनेशन में बहुत तेजी से प्रगति बढ़ी है। एक हफ्ते के अंदर ढाई गुना वैक्सीनेशन बढ़ा लिया गया है। यह ऐसे ही आगे भी बना रहे। उन्होंने कहा कि जिले के ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर अच्छे से काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में निगरानी समितियां बनाई गई हैं, जो इन सब पर नजर रखी हुई है। उधर, वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के अनुरोध पर मुख्य सचिव ने जनपद के लिए एडवांस वैक्सीनेशन तुरंत भेजने के निर्देश दिए। सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ नीरज कुमार पांडे व अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।