फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uttarakhand Medical and Sales Representative Ascussion

नए-नए कानून लादकर रोजगार विहीन कर रही है सरकार: हेमंत

Sun, 30 Jun 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Medical and Sales Representative Ascussion
उप्र मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के 14वां वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हेमंत कुमार स? - फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएन बलिया इकाई का 34 वां वार्षिक सम्मेलन टाउन हॉल बापू भवन के सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में संगठन के महामंत्री कामरेड हेमंत कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य वक्ता हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि आज दवा प्रतिनिधियों के अधिकारों को सरकार द्वारा छीना जा रहा है। दवा प्रतिनिधियों के ऊपर दोतरफा हमला हो रहा है। एक तरफ सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर हमारे अधिकार छीन रही है। वहीं दूसरी तरफ कंपनियां भी तरह-तरह के नियम लागू कर हमारा उत्पीड़न कर रही हैं। उप्र मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन पूरी तरह से इन सब नीतियों का पुरजोर विरोध कर रही है और इसके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। दवा प्रतिनिधियों के ऊपर तरह-तरह के अत्याचार हो रहे हैं और नए नए कानून लादकर हमें रोजगार विहीन करने की साजिश चल रही है। सम्मेलन में अजय सिंह, सुभाष सिंह, केएन उपाध्याय, बीएन लाल, रामकृष्ण यादव, अवध नारायण सिंह, राकेश वर्मा, वरुण तिवारी, बब्बन यादव, डा. एसएच जैदी ने संबोधित किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, प्रदीप गौड़, राकेश मिश्र, अखिलेश मिश्रा, पंकज मेहता, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एनके सिंह और संचालन प्रमोद गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed