{"_id":"61e851a5fa05a77bd97f0bbf","slug":"uptet-exam-district-divided-into-four-zones-and-21-sectors-ballia-news-vns6344502102","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी परीक्षा: चार जोन और 21 सेक्टरों में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी परीक्षा: चार जोन और 21 सेक्टरों में बंटा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते 28 नवंबर को स्थगित हुई परीक्षा 23 जनवरी को 42 केंद्रों पर होगी। जिले को चार जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। इन पर मजिस्ट्रेट की तैनाती जिलाधिकारी की ओर से की गई है। परीक्षा में गड़बड़ी न हो, इसलिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अलग-अलग पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
जिले में 42 केंद्रों पर करीब 41 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 25584 परीक्षार्थी और दोपहर की पाली में 16,075 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी लखनऊ से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से होगी। डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि कोविड नियमों का ध्यान रखा जाएगा। बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले को चार जोन तथा 21 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 20 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी। बताया कि इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटजिक मजिस्ट्रेट व एक पर्यवक्षेक भी तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास के साइबर कैफ, फोटो स्टेट आदि की दुकानों को खोलने पर पाबंदी रहेगी तथा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट पर बैन रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू अफसर पूरी तरह से नजर रखेंगे और केंद्रों पर सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।
-----
पहली पाली 10 और दूसरी पाली 2.30 बजे से
यूपी टीईटी की परीक्षा की पहली पाली आज यानि रविवार को सुबह 10.30 बजे से आरंभ होकर दिन के 12बजे तक चलेंगी, जिसमें करीब 25584 अभ्यार्थी भाग लेगें। जबकि दूसरी पाली दिन के 2.30 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगी, जिसमें 16075 अभ्यार्थी भाग लेगें।
विज्ञापन
-----
इन बातों का रखें ध्यान
अपने साथ प्रवेश पत्र लेकर जाएं, ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र या किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति। परीक्षा शुरू होने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचता है तो परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्र जाएं। परीक्षार्थी अपने साथ एक क्लिपबोर्ड लेकर जाएं जिस पर कुछ न लिखा हो।परीक्षा केन्द्रों के 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू की जाएगी। इस परिधि में परीक्षा से संबंधित लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।