{"_id":"8482df7aa2e68047526be8747af8bb61","slug":"upstart-genius-shown-by-school-kids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के बच्चों ने दिखाई मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय के बच्चों ने दिखाई मेधा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 25 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के इंटरमीडिएट में नवोदय के बच्चों ने अपनी मेधा दिखाई है। नवोदय विद्यालय, सिंहाचवर की मनीषा वर्मा (बायो ग्रुप) ने 95.4 फीसदी अंक पाकर जिले में पहले स्थान पर रहीं।
सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली, बेल्थरारोड की छात्रा गजाला परवीन तथा ज्ञान पीठिका स्कूल के शिवम कुमार मौर्य (दोनों मैथ ग्रुप) 95.00 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। देवस्थली विद्यापीठ की छात्रा प्रियंका सिंह और नवोदय विद्यालय के आकाश वर्मा को (दोनों मैथ ग्रुप) 94.04 प्रतिशत अंक मिला है।
जिले में रिजल्ट अपराह्न करीब एक बजे आने लगा। रिजल्ट घोषित होने से पहले बहुत से छात्र-छात्राएं साइबर कैफे और तो कुछ अपने विद्यालयों में पहुंच गए थे।
बहुत सारे बच्चों ने मोबाइल के जरिये रिजल्ट जाना। नेट पर जैसे ही रिजल्ट दिखना शुरू हुआ, बच्चे अपना परिणाम देखने के बाद अपनी खुशियों को अभिभावकों संग बांटने में जुट गए। वहीं विद्यालयों में कंप्यूटर से रिजल्ट निकाल कर अव्वल छात्रों की सूची बनाने में गुरुजन जुटे रहे।
विज्ञापन
जबकि साइबर कैफे पर रिजल्ट जानने के बाद छात्र अपने अपने विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों से आशीर्वाद लिए। बाद में घर पहुंचकर अभिभावकों और माता-पिता के साथ मिठाई खाई और दूसरों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सफल बच्चे मंदिरों में पहुंचे और प्रसाद चढ़ाकर आगे की सफलता की मन्नत मांगी।