{"_id":"624ece1232d0d21e92113114","slug":"up-minister-of-state-for-minority-welfare-danish-azad-ansari-said-modern-education-in-madrasas-through-mobile-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बोले: आधुनिक शिक्षा के लिए मदरसों में एप से होगी पढ़ाई, स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बोले: आधुनिक शिक्षा के लिए मदरसों में एप से होगी पढ़ाई, स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे बच्चे
Thu, 07 Apr 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Apr 2022 05:12 PM IST
सार
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मदरसा पाठ्यक्रम आधारित मोबाइल एप विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में दानिश आजाद अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि आधुनिक शिक्षा के लिए मदरसा पाठ्यक्रम आधारित मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। साथ ही मदरसों में महापुरुषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा भी पढ़ाई जाएगी। उनके मुताबिक, इसे लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा बलिया में पत्रकारों से बातचीत में दानिश आजाद अंसारी ने यह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैबिनेट बैठक में बलिया के विकास पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बलिया के सरयू नदी के तट पर स्पर निर्माण कार्य, सिताबदियारा, इब्राहिमाबाद आदि की सुरक्षा के लिए रिंग बंधे के निर्माण की परियोजना पूर्ण कराएगी।
विज्ञापन
बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू होगा
बलिया, बैरिया तटबंधे की मरम्मत का कार्य, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार परियोजना में लागत को 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ किया जाएगा। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्य के अंतर्गत पेयजल सुविधाओं के विकास के दृष्टिकोण से पेयजल योजना की समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन