फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   up Minister of State for Minority Welfare danish azad ansari said modern education in madrasas through mobile app

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बोले: आधुनिक शिक्षा के लिए मदरसों में एप से होगी पढ़ाई, स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे बच्चे

Thu, 07 Apr 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 05:12 PM IST
सार

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि  मदरसा पाठ्यक्रम आधारित मोबाइल एप विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
up Minister of State for Minority Welfare danish azad ansari said modern education in madrasas through mobile app
बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में दानिश आजाद अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि आधुनिक शिक्षा के लिए  मदरसा पाठ्यक्रम आधारित मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। साथ ही मदरसों में महापुरुषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा भी पढ़ाई जाएगी। उनके मुताबिक, इसे लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


 इसके अलावा बलिया में पत्रकारों से बातचीत में दानिश आजाद अंसारी ने यह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैबिनेट बैठक में बलिया के विकास पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बलिया के सरयू नदी के तट पर स्पर निर्माण कार्य, सिताबदियारा, इब्राहिमाबाद आदि की सुरक्षा के लिए रिंग बंधे के निर्माण की परियोजना पूर्ण कराएगी।

विज्ञापन

बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू होगा

बलिया, बैरिया तटबंधे की मरम्मत का कार्य, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार परियोजना में लागत को 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ किया जाएगा। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्य के अंतर्गत पेयजल सुविधाओं के विकास के दृष्टिकोण से पेयजल योजना की समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed