फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 Rebel MLA from Ballia bjp surendra singh filed nomination on VIP ticket

UP Chunav 2022: वीआईपी की नाव पर सवार हुए बागी विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया नामांकन, बोले- मैं गरीबों का डायल अनंत

Fri, 11 Feb 2022 03:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 03:18 PM IST
सार

टिकट कटने पर भाजपा से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।  

विज्ञापन
UP Election 2022 Rebel MLA from Ballia bjp surendra singh  filed nomination on VIP ticket
नामांकन करने पहुंचे सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा से बगावत के बाद शुक्रवार को मुकेश सहनी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से नामांकन दाखिल कर दिया। लाव-लश्कर के साथ निकले सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बैरिया की सीमा से ही वौपस लौटा दिया।

विज्ञापन


गिनती के कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। नामांकन से पहले पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपको लोग गरीबों का डायल हंड्रेड कह रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का डायल अनंत हूं। मुझे डायल 100 में मत आंकिए। दावा किया कि यदि गरीबों के दिल में कोई है तो वह है सुरेंद्र सिंह। इसका सबूत 10 मार्च को मिल जाएगा।
विज्ञापन


विपक्षियों पर जमकर बरसे सुरेंद्र सिंह
नामांकन के बाद वो विपक्षियों पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अमित शाह पर पर भी जमकर निशाना साधा। बलिया में छठवें चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए चार फरवरी से नामांकन कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः बलिया में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं बसपा के उमाशंकर, पिछली बार से घट गई चल संपत्ति

गुरुवार को करीब 33 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। शुक्रवार को ही आनंद स्वरूप शुक्ल, दयाशंकर सिंह समेत कई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं। भाजपा ने इस बार कुछ चुनिंदा विधायकों के ही टिकट काटे हैं। इनमें सुरेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

UP Election 2022 Rebel MLA from Ballia bjp surendra singh  filed nomination on VIP ticket
समर्थकों के साथ सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह की जगह मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को बलिया की बैरिया सीट से मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद से ही सुरेंद्र सिंह ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में मेरे साथ धोखा हुआ है। नौ सर्वे में मेरी रिपोर्ट सही थी। भू-माफिया को जमीन कब्जा करने नहीं दिया तो मेरा टिकट काट दिया गया। कहा कि द्वाबा से भाजपा की जमानत जब्त करा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed