{"_id":"6218ef17eed1b75c275ad66d","slug":"up-assembly-election-2022-vip-president-mukesh-sahni-said-his-goal-is-to-evict-bjp-from-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी बोले- प्रदेश से भाजपा को बेदखल करना ही उनका लक्ष्य, निषाद आरक्षण को लेकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी बोले- प्रदेश से भाजपा को बेदखल करना ही उनका लक्ष्य, निषाद आरक्षण को लेकर साधा निशाना
Fri, 25 Feb 2022 08:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:30 PM IST
सार
मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद तय हो जाएगा कि निषाद समाज का असली नेता कौन है।
विज्ञापन
दूबेछपरा में आयोजित जनसभा के दौरान वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जदयू और भाजपा के साथ विकासशील इंसान पार्टी भी सरकार में शामिल है। इसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी की सियासत में अपनी जगह बनाने के लिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का एलान कर रहे हैं। वीअाईपी के अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रदेश से भाजपा को बेदखल करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है।
विज्ञापन
सहनी ने बृहस्पतिवार की शाम पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि निषाद आरक्षण को लेकर उनकी लड़ाई केंद्र सरकार से है। यूपी में बीजेपी को हराने के लिए सपा, बसपा या फिर कांग्रेस का साथ दे सकते हैं। मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद तय हो जाएगा कि निषाद समाज का असली नेता कौन है। संजय साहनी पार्टी नहीं दुकान चलाते हैं। आरोप लगाया कि भाजपा नेता आरक्षण को लेकर वादा करते हैं, चुनाव के बाद भूल जाते हैं। निषाद समुदाय को आरक्षण देना ही होगा।
विज्ञापन