फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly election 2022 CM Yogi rally in ballia said Bulldozers will continue to run on mafia attack on samajwadi party

UP Chunav 2022: बलिया में गरजे सीएम योगी, बोले- माफियाओं पर चलता रहेगा बुलडोजर, विपक्ष पर भी बोला हमला

Sat, 26 Feb 2022 04:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Feb 2022 04:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया नगर विधानसभा के भरसौता में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की तो वहीं विपक्ष पर भी हमला बोला। 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 CM Yogi rally in ballia said Bulldozers will continue to run on mafia  attack on samajwadi party
बलिया में सीएम योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया नगर विधानसभा के भरसौता में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  माफियाओं ने भ्रष्टाचार करके गरीबों के हक पर डाका डाला है, उन लोगों पर बुलडोजर चलता ही रहेगा। अवैध कमाई करके धन अर्जित करने वालों की खैर नहीं है।

विज्ञापन


अभी तो राशन दे रहे हैं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर रसोई गैस भी फ्री देंगे। बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई का खर्च सरकार देगी। सामूहिक विवाह योजना में 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर देंगे। दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, महिला पेंशन को 18 हजार सलाना किया जाएगा। 
विज्ञापन


पहले नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे करते थे वसूली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भरसौता स्थित मैदान में बलिया नगर से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह और बैरिया से आनंद स्वरूप शुक्ल के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। मुख्यमंत्री की घोषणाएं यहीं नहीं रुकीं। कहा कि नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे वसूली पर निकल जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि किसानों को फ्री बिजली, मेधावी बच्चियों को फ्री स्कूटी, सभी को स्मार्ट फोन, टेबलेट दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के लोग कब्रिस्तान बनवाते थे और भाजपा राममंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, भृगु ऋषि के मंदिर आदि का जीर्णोद्धार निर्माण कराई है। अब चीन से मूर्ति नहीं आएगी, गांव के कुम्हार की मूर्ति बनने लगी है।

सीएम योगी बोले- बलिया से मेरी कमेस्ट्री अच्छी

बलिया से मेरी कमेस्ट्री मिलती है। इसलिए आप लोग भाजपा का साथ दीजिए। बोले सपा के लोगों में कोई इंग्लैंड जा रहा है, कोई बाहर राज्यों में भागने की फिराक में है। इससे पहले दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कहा कि मैं पूर्व विधायक मैनेजर सिंह का भांजा हूं। भाजपा प्रत्याशी को जिताएं।
 

...तो बलिया मुंबई की जूहू चौपाटी हो जाएगी

सीएम से मांग की कि यह क्षेत्र गंगा की तलहटी में है। बाढ़ के कारण यहां खेती नहीं हो पाती है। फेफना से भरसौता तक रिंग बंधा फोरलेन बन जाए। अंग्रेजों के जमाने से बना कटहल नाला है, जिससे सुरहा ताल का पानी गंगा में चला जाए तो बलिया मुंबई की जूहू चौपाटी हो जाएगी।

हल्दी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नागेंद्र पान्डेय, नीरेन्द्र पाठक, मुक्तेश्वर सिंह, वशिष्ठ राय, पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, जयप्रकाश साहू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed