फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unique picture on Diwali festival Inspector distributed happiness slum children said Happy Diwali

Ballia: दीपावली पर्व पर अनोखी तस्वीर, दरोगा जी ने बांटी खुशियां, मलिन बस्ती के बच्चों ने कहा हैप्पी दीवाली

Thu, 31 Oct 2024 04:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

दीपावली पर्व पर वैसे तो कई तस्वीरें देखने को मिल रही है लेकिन बलिया के दरोगा जी की चर्चा खास है।  दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मलिन बस्ती चकिया के बारी में बच्चों को पटाखा और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Unique picture on Diwali festival Inspector distributed happiness slum children said Happy Diwali
थानेदार ने बांटी खुशियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया में आपसी प्रेम एवं सौहार्द का त्यौहार दीपावली के मौके पर दुबहर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने दुबहर क्षेत्र के मलिन बस्ती चकिया के बारी में बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई और पटाखा का वितरण किया। 

विज्ञापन




इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार खुशी मनाने का त्यौहार है। हम सभी को आपसी द्वेष, ईर्ष्या, नफरत को मिटाते हुए एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार मनाना चाहिए। यही हमारी संस्कृति है।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को राष्ट्रभक्ति और संस्कार का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें मिठाइयां भी खिलाई और फुलझड़ी छुरछुरी पटाखा भी दिया । वहां उपस्थित लोगों से कहा कि प्यार बांटते चलो। इस अवसर पर सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने दुबहर पुलिस के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना बहुत ही नेक कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसी के प्रयास से अगर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो उस व्यक्ति का जीवन सफल है । इस मौके पर मुख्य रूप से नितेश पाठक, रणजीत सिंह, मनोज कुमार, आलोक सिंह, लाल बहादुर यादव, प्रेमचंद यादव, तरुण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed