फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unfortunate demand of public representatives to withdraw funds

जनप्रतिनिधियों द्वारा निधि की धनराशि वापस मांगना दुर्भाग्यपूर्ण:नारद

Fri, 24 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate demand of public representatives to withdraw funds
बलिया। कोरोना महामारी से निपटने के लिए विधायक निधि से दी गई सहयोग राशि को जनप्रतिनिधियों द्वारा वापस लेने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रेस को ई मेल के माध्यम से जारी एक बयान में पूर्व मंत्री ने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा जो पैसा क्षेत्रीय विकास निधि से समुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य उपकरण की खरीद के लिए दिया गया था, उसे वापस मांगा जाना दुर्भाग्य पूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि यदि उक्त धनराशि को स्वास्थ्य विभाग को उसी समय दे दिया गया होता तो अस्पतालों में अबतक संसाधन उपलब्ध हो गया होता और आज यह नौबत नहीं आती। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा पैसा वापस मांगा जाना जनविरोधी कृत्य है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि वैसे ही जनपद को पहले से उपेक्षित रखा गया है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि मार्च महीने में ही जनप्रतिनिधियों ने धनराशि अवमुक्त करने की सिफारिश कर दिया था तो अबतक किस मजबूरी में प्रस्तावित मशीनों और उपकरणों की खरीदारी नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि ऐसा अपराध न करें कि जनपद स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो जायें। साथ ही अपील की कि जिस कार्य के लिए आप सबने प्रस्ताव दिया है, उसे संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाकर जिले की स्वास्थ्य ठीक कराये, यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनपद कोरोना जैसी महामारी मे भगवान भरोसे रह जायगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि विधायक निधि को केंद्रित करने का काम न करें, यदि प्रदेश के विकास के लिए सरकार अपना बजट बनाती है तो कम पड़ने पर विधानसभा में अनुपूरक बजट भी पास कराती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed