फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled bike collided with tree, one died in two injured

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो जख्मी में एक की मौत

Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with tree, one died in two injured
नगरा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक घायल को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मऊ जनपद के छीछोर करौदी निवासी संतन यादव (36) एवं अनूप यादव (30) एक ही बाइक से भीमपुरा के तरफ आ रहे थे। जैसे ही दोनों किड़िहरापुर रेलवे क्रासिंग के समीप ही पहुंचे कि बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाई, जहां चिकित्सक ने संतन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल अनूप यादव को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed