{"_id":"59e4e9384f1c1b65548b7d39","slug":"u-p-100-driver-sues","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के चालक पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 के चालक पर मुकदमा दर्ज
ballia
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
बहादुर पुर चट्टी के पास रविवार की रात आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा यूपी 100 वाहन में लगाई गई आग से धू-धू कर जलता पुलिस वाहन।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर बीती रात को यूपी 100 नंबर की गाड़ी से टेम्पो में हुई टक्कर के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। मामले में पीड़ित मजरूम की तहरीर पर यूपी 100 वाहन के चालक के खिलाफ सुखपुरा थाने तथा यूपी चालक के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं मेेें मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच एसपी ने सीओ सिटी को दी है। उधर, मामले को लेकर सोमवार को बहादुरपुर चट्टी की दूकानें बंद रही।
मालूम हो कि रविवार की देर रात यूपी 100 वाहन सिकंदरपुर की ओर से काफी तेज गति से जिला मुख्यालय आ रहा था। बहादुरपुर के पास उसने टेम्पो में टक्कर मारी दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसके बाद पीछे आ रहे ट्रैक्टर ने भी टेम्पो में टक्कर मारी। जिससे टेम्पो में सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवटी निवासी अंकित कुमार, धरहरा निवासी श्रीराम प्रजापति सहित आधे दर्जन लोग घायल हो गए। उधर, टक्कर मारने के बाद भाग रही यूपी 100 का टायर कुछ दूरी पर जाने के बाद फट गया। जिससे वाहन रुक गया। आक्रोशित लोगों ने उसमें आग लगा दिया। यह देख उसमें सवार पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे।
इस मामले में घायल मजरूम की तहरीर पर यूपी 100 के चालक के विरूद्ध सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि कोतवाली में पुलिस की ओर से अज्ञात दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, सोमवार को बहादुरपुर चट्टी पर दूकानें बद रही। इस बाबत एसपी अनिल कुमार ने बताया कि यूपी 100 के जवानों ने अपने प्रभारी या किसी भी अधिकारी को सूचना नहीं दी थी। इसलिए इनकी भी जांच की जाएगी। बताया कि घटना की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है, जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।