फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two young man died hit by vehicle on road in ballia

Ballia News: तेज रफ्तार चार पहिया ने ली दो दोस्तों की जान, चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 May 2024 08:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 May 2024 08:42 PM IST
सार

Ballia News: दो युवकों की मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
two young man died hit by vehicle on road in ballia
मुकेश और अजीत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर रविवार को भरखरा गांव के यादव मोड़ पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


बलिया के सुखपुरा थाना के धरहरा निवासी अजीत चौहान (28) पुत्र भुआल और मुकेश चौहान (24) पुत्र राजाराम, दोनों खड़सरा के बेलवना स्थित मौसी के यहां जा रहे थे। भरखरा गांव के यादव मोड़ पर चार पाहिया एक वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


अजीत और मुकेश दोनों मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो दिन बाद अजीत को वापस मुंबई जाना था, वहां दो बड़े भाई भी नौकरी करते हैं। सुबह में अजीत मौसी से मिलने जा रहा था। वह दोस्त मुकेश को भी साथ में ले लिया। दोनों एक साथ बाइक से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल अजीत चौहान की मौके पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed